चित्रकूट में दशहरे पर भारी वाहनों की नो एंट्री:10 जगह होगा रावण दहन, नवमी से देवी विसर्जन तक लागू रहेगी व्यवस्था
चित्रकूट जिले में दशहरा और देवी विसर्जन के लिए यातायात व्यवस्था बदली गई है। शहरों में भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था नवमी से लेकर एकादशी तक लागू रहेगी। मंदाकिनी नदी पर भी स्नान के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। इस बार विजयादशमी का पर्व जिले में दो दिन मनाया जा रहा है। कुल 10 जगहों पर रावण दहन होगा। जिला मुख्यालय, राजापुर, पहाड़ी, मऊ और मानिकपुर में मंगलवार को रावण दहन किया जाएगा। बुधवार को रामसैय्या के पास भी कार्यक्रम होगा। पांच पुलिसकर्मी तैनात किए गए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हर आयोजन स्थल पर लगभग पांच पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस को भीड़ कंट्रोल करने और यातायात ठीक रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)