चित्रकूट में किसान महापंचायत:राकेश टिकैत बोले- फसल नुकसान का जल्द सर्वे कराएं

Sep 30, 2026 - 15:01
0
चित्रकूट में किसान महापंचायत:राकेश टिकैत बोले- फसल नुकसान का जल्द सर्वे कराएं
चित्रकूट की नवीन गल्ला मंडी परिसर में बुधवार को अन्नदाता किसान महापंचायत हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्हें सुनने जिलेभर से किसान और महिलाएं आईं। महापंचायत में किसान नेताओं ने हाल की बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। किसानों के लिए 'टिकैत रसोई' भी लगी थी, जहां भोजन तैयार हुआ। सैकड़ों किसान यूनियन कार्यकर्ता व्यवस्था संभाल रहे थे। राकेश टिकैत ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की जान हैं। प्राकृतिक आपदा में उन्हें फसल बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत सर्वे और प्रभावित किसानों को सही मुआवजा देने की मांग की। टिकैत ने चेतावनी दी कि अगर बर्बाद फसलों का मुआवजा नहीं मिला, तो किसान आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर यह आंदोलन सड़क से संसद तक होगा। किसानों ने पारदर्शी सर्वे और समय पर मुआवजा दिलाने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User