चित्रकूट में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला:साथी से विवाद के बाद जंगल ले जाकर वारदात; एक आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार

Sep 30, 2026 - 21:37
0
चित्रकूट में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला:साथी से विवाद के बाद जंगल ले जाकर वारदात; एक आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार
चित्रकूट के मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। साथी से विवाद के बाद जंगल ले जाकर वारदात पुलिस के अनुसार, मंगलवार को महिला का अपने साथी से विवाद हुआ था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उसे पति के बुलाने का बहाना बनाकर जंगल ले गया। आरोप है कि जंगल में पहले से मौजूद दो अन्य लोगों के साथ मिलकर तीनों ने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को मानिकपुर थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच जारी है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया- एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। मौके पर सीओ मऊ फहद अली और प्रभारी निरीक्षक अजीत पांडेय ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User