चित्रकूट में मंदाकिनी पुल पर लगा 2 किलोमीटर लंबा जाम:पितृ विसर्जनी अमावस्या पर श्रद्धालु परेशान, पुल के गड्ढे बने वजह
चित्रकूट में पितृ विसर्जनी अमावस्या पर मंदाकिनी पुल के पास करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शनिवार दोपहर 1 बजे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। पितृ पक्ष की अमावस्या पर देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान और कामतानाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे, जिससे यातायात का दबाव बढ़ गया। बारी-बारी से वाहनों को निकाला यातायात पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वाहनों को नियंत्रित किया। पुलिस ने वन-वे व्यवस्था लागू कर बारी-बारी से वाहनों को निकाला, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की मरम्मत नहीं होने से यह समस्या बनी रहती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)