डीएम-एसपी ने एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया:कासगंज में स्नातक के 12 और शिक्षक के 8 केंद्र, 11,216 मतदाता डालेंगे वोट

Oct 10, 2026 - 14:35
0
डीएम-एसपी ने एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया:कासगंज में स्नातक के 12 और शिक्षक के 8 केंद्र, 11,216 मतदाता डालेंगे वोट
कासगंज में एमएलसी चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन ने तेज की है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने एसडीएम एसएन त्रिपाठी के साथ कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। अधिकारियों ने नगर पालिका और रेलवे इंस्टिट्यूट पर बने बूथों समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए। एमएलसी चुनाव 23 अक्टूबर को होना है। जिले में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए अलग-अलग केंद्र हैं। स्नातक के लिए 12 और शिक्षक के लिए 8 मतदान केंद्र तय किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन में 9,925 मतदाता वोट डालेंगे, वहीं शिक्षक निर्वाचन में 1,291 मतदाता पंजीकृत हैं। इस तरह, जिले में कुल 11,216 मतदाता मतदान करेंगे। डीएम प्रणय सिंह ने बताया कि एसपी के साथ मतदान स्थलों का निरीक्षण हो रहा है, ताकि मतदाताओं को दिक्कत न हो। उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User