चित्रकूट में नवरात्र पर नो-एंट्री टाइम बदलने की मांग:सप्तमी से दशहरा तक रात 12 बजे के बाद खुले भारी वाहनों की एंट्री, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का सवाल
चित्रकूट में नवरात्र के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव की मांग उठी है। सप्तमी से दशहरा तक भारी वाहनों की नो-एंट्री रात 10 बजे के बजाय 12 बजे के बाद खोलने की अपील की गई है। यह मांग श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए की जा रही है। इन दिनों मंदिरों और दुर्गा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को निकलते हैं। सड़कों पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों की आवाजाही बढ़ जाती है। सुबह 10 बजे नो-एंट्री खुलने से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होती है, जिससे दुर्घटना का डर रहता है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशहरा पर नो-एंट्री का समय बढ़ाया जाए। उनका कहना है कि रात 10 बजे की जगह भारी वाहनों को रात 12 बजे के बाद ही शहर में आने दिया जाए। यातायात पुलिस और प्रशासन को भीड़ वाले रास्तों पर नजर रखनी चाहिए। भारी वाहनों पर पाबंदी लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी होगी। त्योहार में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है, ताकि हादसे रोके जा सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)