मां जगदम्बा देवी का मुख दर्शन कार्यक्रम:पनियरा में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
महराजगंज में पनियरा के हसखोरी शिव मंदिर परिसर में मां जगदम्बा देवी का मुख दर्शन कार्यक्रम धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन में जनहित किसान पार्टी के जिला महामंत्री धर्मराज चौरसिया, मूर्ति के आयोजक विपिन वर्मा, महेश वर्मा, अवधेश वर्मा, पूर्व बीडीसी तीरथ विश्वकर्मा, अंबिका पासवान, गोमल यादव, श्रीकांत वर्मा और पारस पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)