चित्रकूट में नयागांव-हनुमान धारा पुल टूटा:दीपावली मेले से पहले बनेगा अस्थायी पीपा पुल, भूमिस्वामी से मांगी अनुमति
चित्रकूट में नयागांव-हनुमान धारा पुल 29 अगस्त 2026 को आई बाढ़ में टूट गया था। इससे आवागमन बंद है। दीपावली मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ता तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत भैरव बाबा के पास से बाबा घाट तक अस्थायी पीपा पुल बनाने की योजना है। निजी भूमि के उपयोग की मांगी अनुमति पीपा पुल के निर्माण के लिए प्रशासन ने निजी भूमि के उपयोग की अनुमति मांगी है। नायब तहसीलदार वृत्त चित्रकूट ने 14 अक्टूबर को राजमहल नयागांव निवासी हेमराज सिंह चौबे को पत्र भेजा। इसमें नयागांव स्थित आराजी संख्या 294 की 0.7640 हेक्टेयर भूमि के उपयोग की अनुमति मांगी गई है। 15 अक्टूबर से निर्माण का प्रस्ताव प्रस्ताव के मुताबिक, अस्थायी पीपा पुल का निर्माण 15 अक्टूबर 2026 से 15 जून 2027 तक कराया जाना है। इसके बनने से नयागांव और हनुमान धारा के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है। खासकर दीपावली मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)