हरदोई में नकली खाद का बड़ा भांडाफोड़:820 बोरी नकली DAP के साथ एक गिरफ्तार, हरियाणा से बुलाई गई थी खेप
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नकली खाद की तस्करी करने पर बड़ी कार्रवाई की है। STF ने हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र से 820 बोरी नकली DAP (डीएपी) खाद बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अखिलेश कुमार, खीरी जिले के चौगानपुर का रहने वाला है। STF ने मौके से एक ट्रक-ट्रेलर, फर्जी बिल-वाउचर, मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी जब्त किए हैं। ई-वे बिल में फर्जीवाड़ा: जा रही थी ओडिशा STF को सूचना मिली थी कि पिहानी के डेलपंडरवा गांव में स्थित 'किसान हरियाली केंद्र' पर नकली खाद की एक बड़ी खेप उतारी जा रही है। STF टीम ने जिला कृषि अधिकारी को साथ लेकर मौके पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि जो ई-वे बिल दिखाया गया था, उसमें माल को हिसार (हरियाणा) से ओडिशा ले जाने की बात दर्ज थी और सामग्री के स्थान पर 'RAW GRANULES' लिखा था। लेकिन असल में इसे हरदोई के किसान सेवा केंद्र में उतारा जा रहा था। हरियाणा की कंपनी से मंगवाई गई थी भारत आरोपी अखिलेश ने पूछताछ में खुलासा किया कि किसान सेवा केंद्र का मालिक कुलदीप सिंह है, लेकिन इसे रजनीश सिंह चलाता है। उसने रजनीश के कहने पर ही हिसार (हरियाणा) की फर्म 'मेसर्स श्री कृष्ण सुदामा एग्रो टानिक' से 'भारत DAP' और 'भू-कान्ति DAP' ब्रांड के नाम से यह नकली खाद मंगवाई थी। स्थानीय पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई मामले में आरोपी अखिलेश, रजनीश और अन्य के खिलाफ पिहानी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत मामला (FIR No. 508/2026) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)