चित्रकूट में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज:13 मतदान केंद्रों पर 11,391 वोटर डालेंगे वोट, सीडीओ ने की समीक्षा

Oct 07, 2026 - 15:56
0
चित्रकूट में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज:13 मतदान केंद्रों पर 11,391 वोटर डालेंगे वोट, सीडीओ ने की समीक्षा
चित्रकूट में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डीपी पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हुई थी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी। जिले में 10 मुख्य और 3 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो छह केंद्रों के अंतर्गत आएंगे। 11,391 स्नातक मतदाता दर्ज हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पांच जोनल, छह सेक्टर और तीन आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सीडीओ ने सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, पानी, बिजली, शौचालय और क्रैच जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य व्यवस्थाएं भी तय समय में पूरी करने और लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User