नाले में डूबे कॉलेज कर्मचारी का शव मिला:देवरिया में शौच के लिए गए थे, पैर फिसलने से हुआ हादसा
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में सोमवार शाम चार बजे एक कॉलेज कर्मचारी की कुर्ना नाले में डूबने से मौत हो गई। 58 साल के धर्मदेव राजभर शौच के लिए नाले की तरफ गए थे, तभी पैर फिसलने से पानी में गिर गए। सात बजे शव कुर्ना नाले से बरामद हुआ। धर्मदेव राजभर महुई श्रीकांत गांव के रहने वाले थे। वह मां मानती इंटरमीडिएट कॉलेज में चपरासी के पद पर काम करते थे। शाम करीब चार बजे यह घटना हुई। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने नाले के किनारे उनकी चप्पल देखी। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया और मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने धर्मदेव की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम सात बजे उनका शव नाले से निकाला गया। खुखुंदू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धर्मदेव की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)