डिलीवरी के बाद महिला की मौत, अस्पताल में लगाया ताला:परिजनों ने हंगामा किया, ऑपरेशन से बेटा हुआ था; पुलिस जांच में जुटी

Oct 04, 2026 - 21:21
0
डिलीवरी के बाद महिला की मौत, अस्पताल में लगाया ताला:परिजनों ने हंगामा किया, ऑपरेशन से बेटा हुआ था; पुलिस जांच में जुटी
फिरोजाबाद में सैलई मंडी के पास स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में प्रसव के बाद रविवार शाम एक महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। शनिवार रात प्रसव के लिए भर्ती कराया था परिजनों के अनुसार, मक्खनपुर क्षेत्र के आस्था गांव निवासी महिला की ससुराल साहूमई में है। उसे शनिवार रात करीब 10 बजे प्रसव के लिए न्यू लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। नवजात अस्पताल में, महिला को कर्मचारी ले गए परिजनों का कहना है कि नवजात को अस्पताल में ही छोड़ दिया गया था। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी महिला को अपने साथ ले गए। रविवार शाम करीब 4 बजे परिजनों को महिला की मौत की जानकारी दी गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख अस्पताल संचालक अस्पताल को बाहर से बंद कर ताला लगाकर चला गया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना पर थाना रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User