चमनगंज में युवक को गोली मारने वाला दूसरा आरोपी अरेस्ट:लेनदेन के विवाद में मारी गई थी गोली, मर्डर में जा चुका है जेल
चमनगंज में लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में फरार दूसरे आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रेडीमेड कपड़े की दुकान में काम करता था, पूर्व में वह हत्या के मामले में जेल जा चुका है। मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार देर रात वारदात को दिया था अंजाम नाला रोड खलवा निवासी शादाब आलम के मुताबिक शनिवार देर रात खाना खाने के बाद वह छोटे भाई शहजाद के साथ टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान देर रात आरोपी रियाज उर्फ खटोला अपने साथी दयान और सलमान काना के साथ बाइक से पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। वह लोग जान बचाने के लिए बर्फखाना मस्जिद की ओर भागने लगे। आरोपियों ने छोटे भाई शहजाद को पकड़ कर पेट में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले थे। गोली चलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा था। मुख्य आरोपी रियाज को पुलिस ने पकड़ा था डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चमनगंज थाने में हत्या के प्रयास के मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी रियाज उर्फ खटोला को घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। मुकदमे में शामिल एक अन्य आरोपी बेकनगंज निवासी मो. दयान को प्रेम नगर से अरेस्ट कर जेल भेजा गया है। मो. दयान रेडीमेड दुकान में काम करता था। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों और पीड़ित के बीच लेनदेन को लेकर विवाद था, जिसको लेकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकदमे में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)