हिंदू जागरण मंच ने डांडिया कार्यक्रमों के लिए नियम मांगे:प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग
महराजगंज में हिंदू जागरण मंच ने सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को ज्ञापन सौंपा। मंच ने शारदीय नवरात्र के गरबा और डांडिया कार्यक्रमों के लिए नियम बनाने की मांग की। मंच ने पिछले साल नौतनवा के वाइट हाउस मैरेज हॉल में हुए डांडिया कार्यक्रम की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसी के मद्देनजर सद्भाव बनाए रखने के लिए सख्त नियम बनाने की बात कही गई। मंच ने मांग की है कि गैर-हिंदुओं को डांडिया कार्यक्रमों में शामिल होने की इजाजत न दी जाए। मेन गेट पर दो पुलिसकर्मी आधार कार्ड देखकर सिर्फ हिंदू लोगों को ही अंदर जाने दें। संगठन ने आयोजकों से हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के करीब पांच कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में एंट्री देने को कहा। इससे संदिग्धों की पहचान में मदद मिलेगी। इस दौरान अमित शर्मा (गोलू), प्रभाकर पटेल, विपिन मौर्य और बबलू सिंह भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)