चंदौली के मंदिरों में नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा:श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की
चंदौली में शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार सुबह देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि, सेहत और लोक कल्याण की कामना की। मंदिरों में माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जिला मुख्यालय के श्रीराम जानकी शिवमठ, श्री महावीर, माता संतोषी, नर्मदेश्वर महादेव, मां सती, मां भवानी मंदिरों सहित मझवार रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्राचीन मां काली और नवदुर्गा मंदिर में सुबह से भीड़ लगी रही। भक्तों ने नारियल, चुनरी, फूल, माला चढ़ाकर श्रद्धा से पूजा की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा का नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री हैं, जो सभी सिद्धियां देती हैं। वे चार भुजाओं वाली हैं, कमल आसन पर विराजमान। हाथों में शंख, चक्र, गदा और कमल होते हैं। नवमी पर इनकी पूजा का खास महत्व है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)