नवरात्रि की नवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:गोपीगंज और ज्ञानपुर के मंदिरों में सुबह से लगे कपाट, आज होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी पर जिले के मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गोपीगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर और ज्ञानपुर के घोपईला शीतला मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खुलते ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। नौ दिनों तक घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की गई। आज अंतिम दिन महागौरी के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। मान्यता है कि मां के दर्शन से सभी पाप नष्ट होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जिले के विभिन्न पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की सुबह-शाम आरती और दर्शन हुए। आज अंतिम दिन पूजन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। विसर्जन के लिए सिंहपुर नहर पुलिया और उगापुर नहर पुलिया समेत कई स्थानों पर विसर्जन स्थल बनाए गए हैं। यहां उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। पूरे जिले में भक्तिमय माहौल देखा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)