चंदौली में बारिश के चलते कक्षा 8 तक स्कूल बंद:26 सितंबर को परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश; शिक्षक आएंगे
चंदौली में लगातार बारिश को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 26 सितंबर को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों पर भी लागू होगा। प्रशासन ने यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश स्कूल बंद रखने का आदेश जिले में संचालित विभिन्न बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगा। इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त स्कूलों के अलावा आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय शामिल हैं। शिक्षकों की छुट्टी नहीं, स्कूल में रहकर करेंगे काम विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित होना होगा। उन्हें डीबीटी, अपार आईडी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और संबंधित विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। लगातार बारिश के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)