डीपीएस स्कूल के पास पलटा ट्रक:कानपुर देहात में पलटने से अंदर फंसा चालक, बाल-बाल बचा
कानपुर देहात के अकबरपुर में शनिवार सुबह तेज बारिश के बीच एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसा डीपीएस स्कूल के पास बाढ़ापुर में सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ। ट्रक पलटने से चालक के दोनों पैर स्टेयरिंग में फंस गए और वह वाहन के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। फायर सर्विस टीम और अकबरपुर कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में लगातार बारिश के कारण ट्रक के बेकाबू होने की बात सामने आई है। पुलिस इलाके में नजर रख रही है और लोगों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील कर रही है। चालक के सुरक्षित निकलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस टीम ने राहत की सांस ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)