चंदौली में भाजपा चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोप:पूर्व चेयरमैन ने लगाए आरोप, कहा- बिना टेंडर हो रहे काम, 5 महीने से जांच रिपोर्ट अटकी
चंदौली जिले के सैयदराजा नगर पंचायत में भाजपा के वर्तमान चेयरमैन आभा जायसवाल और पूर्व चेयरमैन शंकर प्रसाद जायसवाल के बीच विवाद फिर सामने आया है। शंकर प्रसाद जायसवाल ने वर्तमान अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बताया कि पिछले 16 महीनों में सैयदराजा नगर पंचायत में बिना किसी टेंडर और कार्यवाही के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का सरकारी दस्तावेजों में कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर भी अध्यक्ष का सहयोग करने का आरोप लगाया। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि 5 महीने पहले शासन ने अध्यक्ष के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने विकास कार्यों की जांच भी की, लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई है। शंकर प्रसाद जायसवाल ने जिलाधिकारी से मिलकर जांच प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री के सामने भी यह मुद्दा उठाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)