चंदौली में छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दिया बाल:महिला कल्याण विभाग की गोष्ठी में DM ने की तारीफ, कौशल प्रशिक्षण पर जोर
चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला कल्याण विभाग और ग्राम्या संस्थान की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नौगढ़ क्षेत्र की बड़ी संख्या में वनवासी छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने बाल विवाह रोकने और बालिकाओं के अधिकारों में निवेश के महत्व पर प्रस्तुति देकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पपेट शो, थीम सॉन्ग और सामूहिक गान भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बालिकाओं को शिक्षा व अवसर उपलब्ध कराने का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों को मौजूद लोगों ने सराहा। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने छात्राओं के कार्यक्रमों की प्रशंसा की और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव विकास किसी भी समाज की समृद्धि के लिए जरूरी हैं। मुफ्त कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी छात्राओं ने साझा किए अनुभव पुलिस की मदद से मुफ्त कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हाईस्कूल की छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़े होने की दिशा में मदद मिल रही है। बाल विवाह खत्म करने का लिया संकल्प गोष्ठी में बाल विवाह को समाप्त करने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। बाल कल्याण समिति के धर्मेंद्र, किरण त्रिपाठी और दुर्गावती देवी के साथ ग्राम्या संस्थान की बिंदु सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में किशोरी लीडर्स मनोरमा, सुहानी, कविता, अनुराधा, चंचल, करिश्मा, पूजा, सुनीता, अंजू, प्रीतम, गणेश, राजेश, सुनील, उमेश और जितेंद्र सहित अन्य लोग शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)