ललितपुर में समूह सखियों का प्रदर्शन:मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने की मांग, महिलाओं का कलेक्ट्रेट घेरा
ललितपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की समूह सखियों ने गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुए प्रदर्शन में 50 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। समूह सखियों ने अपना मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग की। उन्होंने कहा कि काम और जिम्मेदारियों के मुकाबले उन्हें कम मानदेय मिल रहा है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम समूह सखियों ने बताया कि वे गांवों में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने का काम करती हैं। महिलाओं को संगठित करने, समूह की बैठकों में सहयोग करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने जैसी जिम्मेदारियां निभाती हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और काम के बोझ को देखते हुए मानदेय में बढ़ोतरी की जरूरत है। उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। यात्रा और मोबाइल-इंटरनेट भत्ते की मांग समूह सखियों ने मासिक मानदेय का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने के साथ यात्रा भत्ता, मोबाइल-इंटरनेट भत्ता और अतिरिक्त काम के लिए प्रोत्साहन राशि देने की मांग की। इसके अलावा सभी समूह सखियों को दुर्घटना बीमा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की मांग भी उठाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)