चंदौली में जेम पोर्टल खरीद की कार्यशाला हुई:डीएम ने 100% खरीद के दिए निर्देश; पारदर्शिता पर जोर

Oct 05, 2026 - 15:31
0
चंदौली में जेम पोर्टल खरीद की कार्यशाला हुई:डीएम ने 100% खरीद के दिए निर्देश; पारदर्शिता पर जोर
चंदौली के कलेक्टर सभागार में सोमवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जेम (Government e-Marketplace) पोर्टल पर एक कार्यशाला हुई। इसमें डीएम ने सभी विभागों को जेम पोर्टल से 100% खरीद करने का साफ निर्देश दिया। इसका मकसद सरकारी खरीद को पारदर्शी और तेज बनाना है। कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को जेम पोर्टल से सामान और सेवाएं खरीदने का तरीका बताया गया। जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारी और उनके अकाउंटेंट इसमें शामिल हुए। विशेषज्ञों ने पोर्टल पर लॉगिन, टेंडर, बिड बनाने और भुगतान के नए नियमों की जानकारी दी। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि सरकारी खरीद में कोई लापरवाही न हो और सभी विभाग गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। जेम कंसलटेंट प्रियंवदा अग्रवाल ने बताया कि पोर्टल से खरीद पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और समय बचाने वाली है। उन्होंने कहा कि पोर्टल में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिससे टेंडर और भुगतान आसान हो गया है। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी परितोष मिश्रा और उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User