चंदौली में जय मां शेरावाली ग्रुप ने किया कन्या पूजन:प्राचीन दुर्गा मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

Oct 14, 2026 - 15:08
0
चंदौली में जय मां शेरावाली ग्रुप ने किया कन्या पूजन:प्राचीन दुर्गा मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
चंदौली जिले के सदर नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 गांधीनगर स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में जय मां शेरावाली ग्रुप ने शारदीय नवरात्र पर बड़ा भंडारा रखा। बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी का प्रसाद लिया। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। ग्रुप सदस्यों और भक्तों ने आदिशक्ति मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया। धार्मिक परंपरा के अनुसार नौ कुंवारी कन्याओं का पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी मानकर पूजा की और भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। पूजन और धार्मिक अनुष्ठान के बाद भंडारा शुरू हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में आना शुरू हो गए थे। ग्रुप सदस्यों ने पूरी व्यवस्था संभाली और भक्तों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद बांटा। इस कार्यक्रम से इलाके में भक्ति और सामाजिक सौहार्द का माहौल बना। इस मौके पर ग्रुप अध्यक्ष सोनू सेठ, कोषाध्यक्ष प्रभात मोदनवाल, संरक्षक सुनील श्रीवास्तव, विनोद हलवाई, नागेंद्र नाथ सिंह, कमल यादव, राधेश्याम सेठ, उपाध्यक्ष गणेश सेठ, पत्रकार गणेश प्रसाद गुप्ता, बसंत अग्रहरि एडवोकेट, मनोज अग्रहरि, संदीप बुधराज, विशाल स्वामी, अशोक, मीडिया प्रभारी रोहित केसरी, कृष्णा चौरसिया, सरदार गुरमीत सिंह, सुनील प्रजापति, मनोज गुप्ता, पीयूष गुप्ता, गणेश जायसवाल, विनोद अग्रहरि, विष्णु अग्रहरि, संदीप अग्रहरि, दिनेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User