सबमर्सिबल ठीक करते समय युवक की करंट से मौत:सेन पश्चिम पारा मे पड़ोसी के घर हुआ हादसा, दो बच्चे हुए बेसहारा
कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में बुधवार को पड़ोसी के यहां सबमर्सिबल पंप ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 46 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान घुरवा खेड़ा निवासी विजय नारायण (46) के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार को विजय नारायण अपने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां सबमर्सिबल पंप ठीक करने गए थे। वह पंप की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक बिजली का करंट उनकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। करंट लगने से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने जुटाई जानकारी हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सुनैना और बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़ विजय नारायण की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की खबर घर पहुंचते ही पत्नी सुनैना और परिवार के अन्य सदस्य बदहवास हो गए। घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक के दो बच्चे विशाल और अंजुम हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के लिए यह हादसा किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। जिस घर में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अचानक मातम छा गया। थाना प्रभारी सेन पश्चिम पारा ने बताया की परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली h तहरीर मिलने पर जाँचकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)