राम वनगमन मार्ग पर बिहरिया पुलिस चौकी का उद्घाटन:हाईवे पर बढ़ेगी निगरानी, लोगों को मिलेगी तुरंत मदद

Oct 14, 2026 - 15:08
0
राम वनगमन मार्ग पर बिहरिया पुलिस चौकी का उद्घाटन:हाईवे पर बढ़ेगी निगरानी, लोगों को मिलेगी तुरंत मदद
प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में राम वनगमन मार्ग हाईवे पर बिहरिया पुलिस चौकी का बुधवार दोपहर करीब दो बजे उद्घाटन हुआ। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने इसका उद्घाटन किया। आचार्य संतोष शुक्ला ने पूजा-पाठ के साथ चौकी का शुभारंभ कराया। इस मौके पर एसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ कुंडा शिवनारायण वैश्य और हथिगवां थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसपी ने चौकी प्रभारी को शुभकामनाएं भी दीं। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र बड़ा होने से लोगों को छोटी समस्याओं के लिए थाने तक जाने में परेशानी होती थी। यह चौकी शिकायतों पर जल्दी सुनवाई करेगी और पुलिस सहायता के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, राम वनगमन मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए चौकी को जल्द पेट्रोलिंग वाहन मिलेगा, जिससे हाईवे पर रात में गश्त बढ़ेगी और घटनाओं पर नजर रखी जा सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User