चंदौली में पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली:महिला पुलिसकर्मी, छात्राएं और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल

Oct 12, 2026 - 15:33
0
चंदौली में पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली:महिला पुलिसकर्मी, छात्राएं और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल
चंदौली जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन से सोमवार दोपहर एक जागरूकता रैली निकाली गई। एसपी आकाश पटेल ने इसे हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से कस्बे के लिए रवाना किया। इस रैली में महिला पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी, मेडिकल और स्कूली छात्राएं और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं। सभी ने नारी सशक्तिकरण के नारे वाले पोस्टर हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने और नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं व किशोरियों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण लोग इन योजनाओं का सही लाभ नहीं ले पाते हैं। इसी को देखते हुए यह रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाओं ने नगर में घूमकर सरकार की विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। पुलिस विभाग महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। डायल 112 और मिशन शक्ति जैसे अभियान भी लगातार चल रहे हैं, जिनसे कई महिलाएं और किशोरियां लाभ ले चुकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User