नारी शक्ति सम्मान रैली, सांसद ने अखिलेश पर साधा निशाना:अमरोहा में 6000 छात्राओं ने हिस्सा लिया; योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर दिया जवाब

Oct 12, 2026 - 15:33
0
नारी शक्ति सम्मान रैली, सांसद ने अखिलेश पर साधा निशाना:अमरोहा में 6000 छात्राओं ने हिस्सा लिया; योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर दिया जवाब
अमरोहा जनपद की पुलिस लाइन से सोमवार दोपहर 12 बजे नारी शक्ति के सम्मान में बेटियों की एक रैली निकाली गई। इस दौरान भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। रैली में करीब 6000 छात्राओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। पुलिस लाइन से शुरू होकर यह रैली जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंची। सांसद तंवर ने डीएम नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के साथ हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। हसनपुर विधायक भी मौजूद रहे। सांसद ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया। मीडिया से बातचीत में सांसद तंवर ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब सत्ता में वापसी का सपना देखना छोड़ दें। सांसद ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में गुंडागर्दी का माहौल था, जिसे जनता देख चुकी है। सांसद ने अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उनके बयानों से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। तस्वीरें देखिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User