चंदौली में राजन जी महाराज सुनाएंगे श्रीराम कथा:20 से 24 अक्टूबर तक धानापुर में कार्यक्रम होगा, 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

Oct 07, 2026 - 16:11
0
चंदौली में राजन जी महाराज सुनाएंगे श्रीराम कथा:20 से 24 अक्टूबर तक धानापुर में कार्यक्रम होगा, 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
चंदौली जिले के धानापुर में 20 से 24 अक्टूबर तक भगवान श्रीराम की कथा का आयोजन होगा। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज पांच दिनों तक श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाएंगे और आशीर्वाद देंगे। आयोजकों ने कथा की तैयारियां तेज कर दी हैं। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बुधवार को बताया कि राजन जी महाराज पहली बार चंदौली आ रहे हैं। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं के लिए खास मौका बताया। विधायक ने जिले के लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर कथा सुनें और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को संस्कार और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं। कथा सुनने के लिए 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह का बड़ा योगदान है। विधायक ने कहा कि राजन जी महाराज को सुनने के लिए जिले के कोने-कोने से लोग आएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User