पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या:बुलंदशहर में शव कीचड़ में फेंका, हादसा दिखाने की कोशिश; 3 गिरफ्तार
बुलंदशहर में 15 सितंबर को सड़क किनारे कीचड़ में मिले मुकेश (38) के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मुकेश की हत्या उसकी पत्नी पूनम ने प्रेमी कविंद्र और उसके साथी चेतन के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे कीचड़ में फेंक दिया गया, ताकि घटना को सड़क हादसा समझा जाए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला डिबाई थाना क्षेत्र का है। सड़क हादसा दिखाने की कोशिश 15 सितंबर को मुकेश का शव सड़क किनारे कीचड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शुरुआती तौर पर घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हो रही थी, लेकिन परिजनों ने मुकेश की मौत पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के मुताबिक पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। प्रेम संबंध में पति को रास्ते से हटाने की साजिश पुलिस के मुताबिक, मुकेश की पत्नी पूनम का कविंद्र से प्रेम संबंध था। पुलिस का दावा है कि इस संबंध में मुकेश बाधा बन रहा था। इसके बाद पूनम ने कविंद्र और उसके साथी चेतन के साथ मिलकर मुकेश की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, योजना के तहत मुकेश की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क किनारे कीचड़ में फेंक दिया गया, जिससे घटना हादसे जैसी लगे और हत्या का शक न हो। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पत्नी पूनम, उसके प्रेमी कविंद्र और सहयोगी चेतन को गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि डिबाई पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से मामले का खुलासा किया। कार्रवाई कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान और उनकी टीम ने की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)