चंदौली में रातभर गूंजे मां भगवती के जयकारे:श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन, झूमे श्रद्धालु
चंदौली जिले के श्री राम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के मौके पर बुधवार देर रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। मां शेरावाली ग्रुप की ओर से आयोजित भजन संध्या में गायकों ने मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंदिर परिसर देर रात तक जयकारों और तालियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत माता वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना और आरती से हुई। इसके बाद भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। गायक निवास केसरी मस्ताना, गायिका सिया यादव और गायक नीरज वर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों की धुन पर भक्त झूमते रहे और माता के जयकारे लगाते रहे। देवी जागरण के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर ग्रुप अध्यक्ष सोनू सेठ, कोषाध्यक्ष प्रभात मोदनवाल, संरक्षक सुनील श्रीवास्तव, विनोद हलवाई, नागेंद्र नाथ सिंह, कमला यादव, राधेश्याम सेठ और उपाध्यक्ष गणेश सेठ सहित क्षेत्र के कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)