गाजियाबाद में जमीन को लेकर जातीय संघर्ष, तनागाजियाबाद के भोजपुर:भोजपुर में 6 लोगों ने किसान को को खेत में घेरकर फावड़े से हमला किया

Oct 15, 2026 - 10:05
0
गाजियाबाद में जमीन को लेकर जातीय संघर्ष, तनागाजियाबाद के भोजपुर:भोजपुर में 6 लोगों ने किसान को को खेत में घेरकर फावड़े से हमला किया
गाजियाबाद के भोजपुर क्षेत्र में जमीन के विवाद में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने किसान प्रवीण शर्मा को खेत में घेरकर जमीन पर गिरा दिया और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को मेडिकल जांच के लिए भेजा। पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जमीन बेचने को लेकर है विवाद भोजपुर थाना क्षेत्र के दौसा बंजारपुर गांव निवासी प्रवीण शर्मा किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि जमीन के एक ही खसरे में दोनों पक्षों के लोगों के नाम हैं। उनके मुताबिक, सभी के बीच समझौता हुआ था कि जो जिस हिस्से में खेती कर रहा है, उसी का उस जमीन पर कब्जा रहेगा। प्रवीण का आरोप है कि उनके अविवाहित चाचा किरनपाल ने अपनी जमीन बेचने के बजाय उनकी जमीन को दूसरे पक्ष के बृजवीर के नाम बेच दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। खेत में कब्जे का विरोध करने पर हमला प्रवीण के मुताबिक, बुधवार शाम बृजवीर, राहुल, ओंकार, भविश, अतुल और निखिल खेत पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। प्रवीण ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ ने बताया कि प्रवीण की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जमीन के विवाद में मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User