चंदौली में स्कूल की रेलिंग गिरने में नया मोड़:निर्माण फर्म का दावा, अधिकारियों के आदेश पर गिराया गया था
चंदौली जिले के पड़या गांव में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के बारजा गिरने के मामले में नया मोड़ आया है। निर्माण फर्म के कर्मचारी अमित सिंह ने दावा किया है कि बारजा गिरा नहीं, बल्कि मानक से बड़ा होने के कारण अधिकारियों के आदेश पर तोड़ा गया था। सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पाया कि बारजा 75 सेमी की जगह दो फीट चौड़ा बन गया था। इसे तोड़कर ड्राइंग के अनुसार 75 सेमी बनाने का निर्देश दिया गया था। यह विद्यालय 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। 18 अक्टूबर को करीब आठ फीट लंबा और दो फीट चौड़ा बारजा गिरने की खबर सामने आई थी। फर्म का कहना है कि कुछ लोगों ने तोड़े गए बारजा का वीडियो बनाकर अफवाह फैलाई। अमित सिंह ने दावा किया कि बारजा तोड़ने के लिए कार्यदायी संस्था का पत्र उनके पास सबसे बड़ा सबूत है। इसे 30 अक्टूबर तक मानक के अनुसार बनाने की तारीख तय की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)