ललितपुर में छात्र से मारपीट,दो दिन बाद 4 पर FIR:कोचिंग सेंटर के पास की थी मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Oct 20, 2026 - 09:44
0
ललितपुर में छात्र से मारपीट,दो दिन बाद 4 पर FIR:कोचिंग सेंटर के पास की थी मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित टैलेंट कोचिंग सेंटर में छात्र के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो दिन बाद चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को हुई घटना के संबंध में सोमवार, 19 अक्टूबर को शाम 7:39 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मोहल्ला नई बस्ती गांधीनगर निवासी ओमजी शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:15 बजे वह कंप्यूटर की कक्षा लेने टैलेंट कोचिंग सेंटर गया था। आरोप है कि वहां मौजूद बुढ़वार निवासी अनेक सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने उसके साथ बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीन साथियों को बुलाने का आरोप ओमजी शर्मा के मुताबिक, जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो अनेक सिंह ने फोन करके अपने तीन अन्य साथियों रोहित, मौसम और धर्मेश ग्वाला को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद चारों युवकों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी देने का आरोप छात्र ने आरोप लगाया कि चारों युवकों ने उसे लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ओमजी शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि मारपीट की पूरी घटना कोचिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनेक सिंह, रोहित, मौसम और धर्मेश ग्वाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User