चंदौली पुलिस लाइन में विश्व दृष्टि दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:SP आकाश पटेल ने दृष्टिबाधित बच्चों ने दिया ‘नेत्रदान महादान’ का संदेश

Oct 08, 2026 - 18:30
0
चंदौली पुलिस लाइन में विश्व दृष्टि दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:SP आकाश पटेल ने दृष्टिबाधित बच्चों ने दिया ‘नेत्रदान महादान’ का संदेश
चंदौली पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आंखों की सुरक्षा, दृष्टिबाधिता के प्रति संवेदनशीलता और ‘नेत्रदान महादान’ का संदेश लोगों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल रहे। बच्चों ने नेत्रदान के लिए किया जागरूक कार्यक्रम में दृष्टिबाधित बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से नेत्रदान करने की अपील की। बच्चों ने परेड के जरिए मुख्य अतिथि का स्वागत भी किया, जिसकी मौजूद लोगों ने सराहना की। SP ने बच्चों को दिए उपहार SP आकाश पटेल ने दृष्टिबाधित बच्चों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चे समाज पर बोझ नहीं हैं। समान अवसर मिलने पर वे अपनी प्रतिभा के बल पर समाज को नई दिशा दे सकते हैं। कार्यक्रम में सदर सीओ नामवेंद्र कुमार, निदेशक प्रेम चंद और जया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User