घाटमपुर चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई:5 वाहन सीज, 100 का चालान; 22 दुकानदारों पर 13,900 रुपए जुर्माना

Oct 08, 2026 - 18:30
0
घाटमपुर चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई:5 वाहन सीज, 100 का चालान; 22 दुकानदारों पर 13,900 रुपए जुर्माना
घाटमपुर में बुधवार को एसीपी और नगर पालिका ईओ की संयुक्त टीम ने चौराहे के आसपास अतिक्रमण और डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने हाईवे और चौराहे के आसपास बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगी कार, थ्री व्हीलर और बाइक समेत 5 वाहनों को सीज किया, जबकि नो पार्किंग और फाल्टी नंबर प्लेट के चलते 100 वाहनों के चालान किए गए। हाईवे किनारे दुकान लगाकर सड़क घेरने वाले 22 दुकानदारों पर भी नगर पालिका ने जुर्माने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 13,900 रुपए की जुर्माने की रसीद काटी गई। अधिकारियों ने साफ किया कि जाम और अतिक्रमण की समस्या रोकने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस को देखते ही डग्गामार वाहन लेकर भागे चालक बुधवार दोपहर एसीपी कृष्णकांत और नगर पालिका ईओ डॉ. महेंद्र कुमार की टीम घाटमपुर के प्रमुख चौराहे पर पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही पुलिस को देखकर डग्गामार वाहन चालक अपनी गाड़ियां लेकर भागने लगे। टीम ने चौराहे के चारों ओर करीब 100 मीटर के दायरे में हाईवे पर खड़े वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा सड़क पर गलत तरीके से खड़े 100 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। हाईवे किनारे दुकान लगाने वालों पर भी जुर्माना नगर पालिका की टीम ने हाईवे किनारे सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान 22 दुकानदारों से 13,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों के मुताबिक हाईवे किनारे बेतरतीब वाहन खड़े होने और दुकानदारों के अतिक्रमण से चौराहे पर यातायात प्रभावित होता है। इससे जाम की स्थिति बनती है और वाहन चालकों को परेशानी होती है। एसीपी बोले- समय-समय पर चलेगा अभियान घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि अतिक्रमण और गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई है। लोग हाईवे किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर चले जाते हैं, जिससे जाम के हालात बनते हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए समय-समय पर अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। ईओ बोले- सड़क घेरने वालों पर होगी कार्रवाई नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वाले 22 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है। नगर पालिका की ओर से सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User