देवरिया में सपा की मोटरसाइकिल यात्रा:एसडीएम को सौंपा मांगपत्र, बोले- समाधान न मिलने पर करेंगे जनआंदोलन करेंगे

Oct 08, 2026 - 18:30
0
देवरिया में सपा की मोटरसाइकिल यात्रा:एसडीएम को सौंपा मांगपत्र, बोले- समाधान न मिलने पर करेंगे जनआंदोलन करेंगे
देवरिया के रुद्रपुर में जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। सेमरौना पुल से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंची। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। तहसील परिसर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित नौ सूत्रीय मांग-पत्र एसडीएम रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता को सौंपा। मांग-पत्र में सड़क, पुल, अग्निशमन केंद्र, बाढ़ सुरक्षा, बस स्टेशन, खेल मैदान, अतिक्रमण और विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेता प्रदीप यादव ने कहा कि क्षेत्र की ये समस्याएं लंबे समय से जनता को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तहसील प्रशासन की ओर से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर व्यापक जनआंदोलन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User