चंद्रशेखर आजाद आज हसनपुर में करेंगे बूथ सम्मेलन:विधानसभा चुनाव के लिए शाहनवाज चौधरी के समर्थन में मांगेंगे वोट

Oct 18, 2026 - 12:20
0
चंद्रशेखर आजाद आज हसनपुर में करेंगे बूथ सम्मेलन:विधानसभा चुनाव के लिए शाहनवाज चौधरी के समर्थन में मांगेंगे वोट
अमरोहा के हसनपुर में रविवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का बूथ सम्मेलन होगा। इसमें नगीना सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शामिल होंगे। वह विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी चौधरी शाहनवाज के समर्थन में वोट मांगेंगे। यह सम्मेलन हसनपुर नगर के संभल मार्ग पर स्थित अल अमीन अब्दुल्ला इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर को होगा। चंद्रशेखर आजाद यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और चुनाव की तैयारियों पर बात करेंगे। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट सम्मेलन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ा पंडाल लगाया गया है। अमरोहा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार एडवोकेट ने बताया कि दोपहर पौने बारह बजे तक सैकड़ों लोग पहुंच चुके थे। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User