वाराणसी में रामलीला के दौरान बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटककर किया घायल; इलाके में दहशत

Oct 18, 2026 - 12:20
0
वाराणसी में रामलीला के दौरान बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटककर किया घायल; इलाके में दहशत
वाराणसी में रामनगर के पंचवटी मैदान में रविवार को रामलीला के दौरान एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने अपने महावत को पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महावत को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद रामलीला स्थल पर अफरातफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पंचवटी मैदान व आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी। पुलिस ने रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी। आजमगढ़ से लाया गया था हाथी बताया जाता है कि बेकाबू हुआ हाथी रामलीला में शामिल होने के लिए आजमगढ़ से लाया गया था। इसी हाथी पर सवार होकर काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह के पुत्र रामलीला देखते हैं। रविवार को अचानक हाथी के बेकाबू होने से आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। महावत को पटकने के बाद हाथी को नियंत्रित करना चुनौती बन गया। हाथी को काबू करने की कोशिश जारी हादसे के बाद हाथी को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए गए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक हाथी पर काबू नहीं पाया जा सका था। किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। लोगों को प्रभावित क्षेत्र में जाने से रोकने के साथ ही सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User