विद्या भारती की खेलकूद प्रतियोगिता:पूर्वा, अनुष्का और सान्वी ने दौड़ में जीते पदक, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
कानपुर में विद्या भारती की ओर से देवरिया में आयोजित क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर, कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और नौ रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। पूर्वा सिंह ने 400 मीटर रिले में स्वर्ण और 100 व 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किए। अनुष्का शर्मा ने 400 मीटर हर्डल रेस, क्रॉस कंट्री और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। सान्वी सिंह ने 100 और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किए। मन्नत और वैष्णवी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। पूर्वा सिंह का चयन विद्या भारती की राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री रजनीश पाठक, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र, विद्यालय प्रबंधन समिति, प्राचार्या डॉ. गीता सिंह और विजयश्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)