'चंद्रशेखर सिर्फ अपनी जाति के लोगों को जोड़ रहे':रोहिणी धावरी बोलीं- भटके युवाओं को इस्तेमाल कर रहे नगीना सांसद
नगीना सांसद चंद्रशेखर की एक्स गर्लफ्रेंड सोशल एक्टिविस्ट रोहिणी धावरी गुरुवार दोपहर 4:30 बजे सीतापुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद की राजनीति पर सवाल उठाए। रोहिणी धावरी ने कहा- चंद्रशेखर आजाद युवाओं को जोड़ने की बात करते हैं, लेकिन वह अपनी जाति के लोगों को ही जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा- चंद्रशेखर भटके और मासूम युवाओं को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। रोहिणी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का शिक्षित जाटव समाज बसपा प्रमुख मायावती के साथ खड़ा है। अब जाटव समाज के लोग भी चंद्रशेखर से दूरी बनाकर चल रहे हैं। उन्होंने युवाओं को राजनीति से जोड़ने और समाज के भविष्य को लेकर भी अपनी बात रखी। बोलीं- समाज जिम्मेदारी देगा तो राजनीति पर विचार करूंगी राजनीति में खुद उतरने के सवाल पर रोहिणी धावरी ने कहा फिलहाल उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि समाज की ओर से उन्हें राजनीति में आने की जिम्मेदारी दी जाती है तो उस समय इस पर विचार किया जा सकता है। वाल्मीकि समाज के मंदिर में किया पूजन उन्होंने वाल्मीकि समाज के मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद समाज के लोगों से मुलाकात की। सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं की भूमिका और समाज के भविष्य को लेकर भी अपने विचार रखे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)