चोरी की बाइक बेचने निकले 2 युवक गिरफ्तार:बरेली से 2 बाइक-तमंचा बरामद, मढ़ीनाथ-जंक्शन से चोरी कबूली

Oct 07, 2026 - 17:33
0
चोरी की बाइक बेचने निकले 2 युवक गिरफ्तार:बरेली से 2 बाइक-तमंचा बरामद, मढ़ीनाथ-जंक्शन से चोरी कबूली
सुभाषनगर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर बीडीए गेट के पास पकड़े गए। पुलिस ने इनके पास से दो चोरी की बाइक, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों की पहचान मढ़ीनाथ शिवनगर निवासी मनीष और करगैना निवासी ललित कश्यप के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक बाइक मढ़ीनाथ और दूसरी बरेली जंक्शन के पास से चोरी की थी। 4 अक्टूबर को सुभाषनगर थाने में एक पैशन प्रो बाइक चोरी का केस दर्ज हुआ था, बरामद बाइकों में से एक उसी केस से जुड़ी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन समेत उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, अनुज कुमार, नितीन शिरीष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User