सैफई की नई ओपीडी में मरीजों के लिए मैजिक शो:सेंटर ऑफ हैप्पीनेस की पहल, इलाज के दौरान तनाव कम करने की कोशिश
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की नई ओपीडी में बुधवार दोपहर 1 बजे मरीजों और उनके परिजनों के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। सेंटर ऑफ हैप्पीनेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य इलाज के दौरान मरीजों के मानसिक तनाव को कम करना और उनके बीच खुशनुमा माहौल बनाना रहा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध जादूगर सैयद कादिर ने अलग-अलग जादुई प्रस्तुतियां देकर मरीजों और उनके साथ मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। जादू की प्रस्तुतियों के दौरान मरीजों और परिजनों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने जादूगर सैयद कादिर की प्रस्तुति की सराहना करते हुए सेंटर ऑफ हैप्पीनेस की इस पहल को मरीजों के लिए उपयोगी बताया। परिजनों को मानसिक राहत मिल सकती है कुलपति ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज देने के साथ उनके लिए सकारात्मक और प्रसन्न माहौल उपलब्ध कराना भी समग्र देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस तरह की गतिविधियों से मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक राहत मिल सकती है। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह, कुलानुशासक डॉ. विजय मिश्रा और उपकुलसचिव डॉ. विक्रम राठौर समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मरीजों की सुविधा और मानसिक प्रसन्नता को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक और जनहितकारी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)