चरथावल के स्कूल में जयंती समारोह:बच्चों ने प्रस्तुतियों से दिया सत्य, अहिंसा और देशभक्ति का संदेश

Oct 02, 2026 - 12:33
0
चरथावल के स्कूल में जयंती समारोह:बच्चों ने प्रस्तुतियों से दिया सत्य, अहिंसा और देशभक्ति का संदेश
मुजफ्फरनगर के चरथावल में नजीर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और ओजस्वी नारों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। बच्चों ने ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’ गीत और ‘जय जवान, जय किसान’ के नारों से सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण और लघु नाटकों के माध्यम से गांधी और शास्त्री के जीवन, विचारों और देशसेवा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष इकराम त्यागी सहित गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी और देशभक्ति के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रमनीश शर्मा ने दोनों महापुरुषों के जीवन परिचय और देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User