मेरठ के घंटाघर टाउन हॉल में गांधी-शास्त्री जयंती:युवाओं ने महापुरुषों को नमन कर सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा का लिया संदेश
मेरठ में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को घंटाघर टाउन हॉल पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रवादी सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष हर्ष वशिष्ठ ने युवाओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। हर्ष वशिष्ठ ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशसेवा और राष्ट्रहित की प्रेरणा देता है। उन्होंने गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग तथा शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। युवाओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन कार्यक्रम में समिति से जुड़े युवा साथियों और गणमान्य लोगों ने दोनों राष्ट्रनायकों को नमन किया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)