चश्मे की दुकान के बेसमेंट का लेंटर गिरा, डॉक्टर-मौलाना घायल:मशीन से आंखों की जांच के दौरान हादसा, दुकानदारों ने मलबे से निकाला

Oct 13, 2026 - 16:18
0
चश्मे की दुकान के बेसमेंट का लेंटर गिरा, डॉक्टर-मौलाना घायल:मशीन से आंखों की जांच के दौरान हादसा, दुकानदारों ने मलबे से निकाला
संभल में चश्मे की दुकान में मशीन से आंखों की जांच के दौरान अचानक बेसमेंट का लेंटर गिर गया। हादसे में डॉक्टर और ग्राहक मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसा मंगलवार दोपहर 2 बजे हुआ। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम पहुंची। घायलों का इलाज कराया गया। आंखों की जांच शुरू होते ही गिरा लेंटर हादसा संभल कोतवाली से करीब 500 मीटर दूर सब्जी मंडी के सामने शेर खां सराय में हुआ। कोट पूर्वी निवासी वीरेंद्र रस्तोगी की यहां सिटीजन ऑप्टिकल्स के नाम से दुकान है। दुकान पर कंप्यूटर मशीन से आंखों की जांच कर चश्मे बनाए जाते हैं। मंडी किशनदास सराय निवासी मौलाना मोहम्मद काजिम मंगलवार दोपहर करीब 1:40 बजे खराब चश्मा बदलवाने पहुंचे थे। डॉक्टर वीरेंद्र रस्तोगी ने उनकी नजर मशीन से जांचने की बात कही। जांच शुरू होने के करीब दो मिनट बाद ही बेसमेंट का लेंटर अचानक गिर गया। इससे डॉक्टर और ग्राहक करीब आठ फीट नीचे जा गिरे। दुकानदारों ने दोनों को सुरक्षित निकाला लेंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग दुकान के अंदर से और कुछ बेसमेंट के रास्ते से अंदर गए। उन्होंने दोनों को मलबे से बाहर निकाल लिया। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं। घटना के करीब 10 मिनट के भीतर इंस्पेक्टर मोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। नगर पालिका परिषद की टीम जेई सचिन कुमार और अमन वर्मा के साथ पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। सीओ कुलदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुहैल इकबाल समेत कई लोग पहुंचे घटना के करीब 40 मिनट बाद सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर और ग्राहक से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। भाजपा मीडिया प्रभारी मुकुल रस्तोगी, संयोजक संजय गुप्ता पोली समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुरक्षा के लिए ऊपर की दुकानें बंद कराईं सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि बेसमेंट की दीवार कमजोर होने के कारण लेंटर गिरा। डॉक्टर और ग्राहक को मामूली चोटें आई हैं। दोनों सुरक्षित हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बेसमेंट के ऊपर बनी दुकानों को बंद करा दिया गया है। ग्राहक मोहम्मद काजिम ने बताया कि वह चश्मा बनवाने आए थे। डॉक्टर आंखों की जांच कर रहे थे, तभी लेंटर गिर गया और दोनों नीचे जा गिरे। उन्होंने बताया कि उन्हें और डॉक्टर को चोटें आई हैं, लेकिन दोनों की हालत ठीक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User