चुनाव आते ही भाजपा को वर्ग याद आते हैं:बाराबंकी में कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया बोले- 10 साल में युवाओं को रोजगार देने के लिए क्या किया

Oct 13, 2026 - 18:46
0
चुनाव आते ही भाजपा को वर्ग याद आते हैं:बाराबंकी में कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया बोले- 10 साल में युवाओं को रोजगार देने के लिए क्या किया
बाराबंकी में ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा के बाद सियासत तेज हो गई है। मंगलवार को बाराबंकी के कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को सभी वर्गों की याद आने लगती है। उन्होंने सवाल उठाया कि 10 साल तक सरकार में रहने के बावजूद युवाओं को रोजगार देने के लिए क्या किया गया? अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में तनुज पुनिया ने कहा कि शिक्षक भर्ती से लेकर मानदेय बढ़ाने तक के मुद्दों पर युवाओं और कर्मचारियों ने आंदोलन किए। इसके बावजूद सरकार ने समय रहते उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। अब चुनाव नजदीक आने पर घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि युवाओं में आक्रोश है और वे अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर सांसद ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विचारधारा संविधान की रक्षा और एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यकों के अधिकारों से जुड़ी है। सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की बातचीत के बाद होगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ नेता चर्चा करेंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव और उनकी टीम बातचीत में शामिल होगी। ओवैसी पर वोट काटने का आरोप लगाया एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए पुनिया ने आरोप लगाया कि वह लोगों को भड़काने और वोट काटने का काम करते हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी व्यक्ति के बजाय उसकी विचारधारा को ध्यान में रखकर फैसला करें। संविधान की रक्षा को बताया वैचारिक लड़ाई कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में संविधान की रक्षा को लेकर वैचारिक लड़ाई चल रही है। उन्होंने युवाओं और आम जनता से अपने अधिकारों और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखकर निर्णय लेने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User