दिनदहाड़े दुकान में घुसकर चाकू से हमला:लोगों ने युवक को चाकू के साथ पकड़ा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवक चाकू लेकर दुकान में घुस गया। आरोप है कि उसने दुकानदार पर हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और चाकू समेत बालपुर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। दुकान में घुसकर हमले का आरोप मिली जानकारी के अनुसार, हरसिंहपुर निवासी दुकानदार सत्येंद्र शुक्ला की दुकान पर अभिषेक ओझा नाम का युवक पहुंचा था। आरोप है कि वह चाकू लेकर दुकान में घुसा और दुकानदार पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। इसी दौरान दुकान में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के हाथ में चाकू दिखाई दे रहा है, जबकि दुकानदार उसका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।सूचना मिलने पर बालपुर चौकी और करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बालपुर चौकी प्रभारी वीर पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि दुकान में घुसकर चाकू से हमला करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया है। दुकानदार से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)