यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- दंगाई जेल में मातम मना रहे, पूर्व भाजपा सांसद के गनर की हादसे में मौत, रैपिडो वाला बोला- शराब पीकर आऊंगा

Oct 13, 2026 - 19:01
0
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- दंगाई जेल में मातम मना रहे, पूर्व भाजपा सांसद के गनर की हादसे में मौत, रैपिडो वाला बोला- शराब पीकर आऊंगा
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर योगी के दंगाइयों को लेकर दिए बयान पर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर भाजपा के पूर्व सांसद के काफिले के एक्सीडेंट से जुड़ी है, जिसमें सिपाही गनर की मौत हो गई। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1. पूर्व भाजपा सांसद के काफिले की स्कॉर्पियो टकराई, सिपाही की मौत; आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा कन्नौज में भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट में चल रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। दूसरा सिपाही और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। घायल सिपाही और ड्राइवर का इलाज किया जा रहा है। पूर्व सांसद इटावा से कन्नौज जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 2. 'यूपी में दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई भी जाएगी', बरेली में योगी बोले- दंगाई जेल में उर्स मना रहे बरेली में सीएम योगी ने दंगा करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा- यूपी में दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी हाथ धोना पड़ेगा। 2017 से पहले बरेली में पर्व-त्योहार आते ही दंगे होते थे। अब दंगा करने वाले जेल में उर्स मना रहे। उनका इशारा मौलाना तौकीर रजा की ओर था। योगी ने कहा कि यूपी की पहचान अब उपद्रव से नहीं, उत्सव से होती है। पूरी खबर पढ़ें… 3. भाजपा प्रदेश मंत्री के हाथ-पैर बांधे, मुंह पर टेप चिपकाया, कानपुर में बदमाशों ने फॉर्म हाउस के बाथरूम में बंधक बनाया कानपुर में BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के हाथ-पैर बांधकर 12 लाख रुपए लूट लिए गए। सोमवार आधी रात नकाबपोश बदमाश उनके फार्म हाउस में घुसे। उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की, फिर बाथरूम में बंद करके भाग गए। वारदात शहर से 20 किमी दूर सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में हुई। रमेश 1 अक्टूबर को BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने थे। पूरी खबर पढ़ें… 4. केशव ने अखिलेश से पूछा- शिक्षा माफिया को कैंडिडेट क्यों बनाते हैं, थाने में रातभर क्यों रहे सपा MLC प्रत्याशी प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव ने इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी को लेकर अखिलेश यादव से सवाल किया। मान सिंह यादव से जुड़े एक मुकदमे और शिकोहाबाद की जेबीएस यूनिवर्सिटी की फ्रेंचाइजी को लेकर सवाल उठाए। केशव ने कहा- सपा शिक्षा माफियाओं को चुनाव में प्रत्याशी क्यों बनाती है, इस सवाल का जवाब अखिलेश जी को देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 5. आजम खान पर शिकंजा, रामपुर जेल पहुंची ED, जौहर यूनिवर्सिटी में करोड़ों खर्च और चंदे को लेकर पूछताछ सपा नेता आजम खान से पूछताछ के लिए ED की टीम मंगलवार सुबह रामपुर जेल पहुंची। ये पूछताछ जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट में धांधली के आरोपों को लेकर है। ईडी के 4 अफसर सुबह 9:10 बजे लखनऊ से रामपुर जेल पहुंचे। जौहर विश्वविद्यालय और ट्रस्ट को मिले करोड़ों के चंदे, निर्माण पर खर्च की गई रकम के बारे में आजम से सवाल किए। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. शोहदों को पीटते हुए ले गईं महिला कांस्टेबल, प्रतापगढ़ में सड़क पर डंडे मारे, पूछा- और लड़कियां छेड़ोगे प्रतापगढ़ में छात्रा से छेड़खानी करने वाले 2 लड़कों को महिला पुलिसकर्मी पीटते हुए थाने ले गईं। डंडे से एक किमी तक ताबड़तोड़ पिटाई करती रहीं। पूछती रहीं- और लड़कियां छेड़ोगे? इस दौरान दोनों लड़के चीख-चीखकर रोते रहे। हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा- गलती हो गई। अब आगे से ऐसा नहीं होगा। घटना के समय छात्रा कॉलेज से घर जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें… 7. गैंगस्टर की गोद में हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा का VIDEO, मुख्तार गैंग का धौंस जमाकर वसूली करती थी, तलाश में लखनऊ पुलिस लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के कई हिस्ट्रीशीटरों और राजनेताओं से संबंध थे। सपा नेता शिवपाल यादव के साथ भी उसकी तस्वीर सामने आई है। आरोप है कि श्रद्धा गैंगस्टरों से दोस्ती करती थी और उनके नाम व नेटवर्क का इस्तेमाल कर लोगों पर धौंस जमाती थी। वह मुख्तार अंसारी गैंग से संपर्क होने का दावा कर लोगों को धमकाती थी। पूरी खबर पढ़ें… 8. गर्लफ्रेंड की सगाई से पहले बॉयफ्रेंड ने सुसाइड किया, बाराबंकी में लड़की के घर के पीछे लटका मिला बाराबंकी में गर्लफ्रेंड की सगाई से एक दिन पहले बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। उसने सोमवार रात गर्लफ्रेंड के घर के पीछे प्लास्टिक की रस्सी से पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार सुबह 7 बजे लोगों ने उसका शव पेड़ से लटका पाया। मरने से पहले लड़के ने वीडियो भी बनाया। इसमें कहा- मेरी हालत के जिम्मेदार लड़की के माता-पिता, भाई और मामा हैं। पूरी खबर पढ़ें… 9. लखनऊ में होटल के 10वें-फ्लोर से गिरी युवती शादीशुदा थी, जिसके साथ रुकी थी, वह मौत के बाद भागा लखनऊ के होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से 24 साल की लड़की की गिरकर मौत हो गई। वह एक लड़के के साथ रुकी थी। उसके गिरने के बाद लड़का भाग गया। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 6 बजे हुई। दोनों ने होटल में दोपहर 12 बजे चेक-इन किया था। लड़की की पहचान समरीन के रूप में हुई है। वह लखनऊ की ही रहने वाली थी। पूरी खबर पढ़ें… 10. बरेली में बर्थडे पार्टी में 16-साल के लड़के की हत्या, परिवार ने आरोपी को कमरे में बंद कर पीटा बरेली में बर्थडे पार्टी में झगड़ा होने पर 16 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। उसकी किसी बात पर दूसरे लड़के से बहस हो गई थी। आरोपी ने चाकू निकालकर लड़के का गला रेत दिया। लाश देखकर आरोपी भागने लगा। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। एक कमरे में बंद कर उसे जमकर पीटा। पूरी खबर पढ़ें… 11. हुदा जरीवाला बोलीं- मुस्लिम औरतों को 72 मर्द मिलेंगे, यूपी के मौलवी भड़के यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर पुरुषों को जन्नत में 72 हूरें मिलेंगी, तो महिलाओं को भी 72 पुरुष मिलेंगे। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसे लेकर आपत्ति जताई। देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने कहा- धार्मिक मामलों पर बोलने से पहले सही जानकारी होना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें… 12. बदायूं में ईंट से कूचकर किसान की हत्या, तीन थानों की पुलिस पहुंची, नशे में कहासुनी के बाद मार डाला बदायूं में मंगलवार दोपहर 12 बजे ईंट-पत्थर से हमला करके 50 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमले में बचाने आए तीन लोग भी घायल हुए हैं। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर तीन थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर आरोपी को कब्जे में लिया। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें… 13. लखनऊ में 32 करोड़ की मॉर्फिन बरामद, 2 गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस, कैश और कार बरामद लखनऊ में ANTF और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6.400 किलो संदिग्ध मॉर्फिन, एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद मॉर्फिन की कीमत करीब 32 करोड़ रुपए है। दोनों आरोपी बाराबंकी के रहने वाले हैं। उनके पास से 6 मोबाइल फोन, स्कूटी-कार भी मिली है। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. वाराणसी में रैपिडो ड्राइवर बोला-शराब पी रहा हूं, पीकर आऊंगा, यात्री ने कंपनी से की शिकायत वाराणसी में रैपिडो से एक सोशल वर्कर ने बाइक टैक्सी बुक की। इसके बाद उसने ड्राइवर से लोकेशन के बारे में पूछा तो ड्राइवर ने कहा- वह शराब पी रहा है। पीने के बाद ही आ पाएगा। यह सुनकर यात्री को सुरक्षा की चिंता हुई। उसने राइड कैंसिल कर दी। इसके बाद कंपनी से शिकायत कर दी। रैपिडो ने संबंधित ड्राइवर का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास 15. मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में 14 अक्टूबर को कोर्ट फैसला सुनाएगा। सौरभ की मां पूजा-पाठ कर रहीं। उन्होंने कहा- 'मुस्कान को फांसी नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User