चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बिजनौर में पार्टी दफ्तर से विकास भवन तक नारेबाजी

Oct 08, 2026 - 15:12
0
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बिजनौर में पार्टी दफ्तर से विकास भवन तक नारेबाजी
बिजनौर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन किया। वे पार्टी दफ्तर से विकास भवन पहुंचे और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे पार्टी दफ्तर पर इकट्ठा हुए वहां से करीब 12 बजे विकास भवन पहुंचे । यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष हेनरिता राजीव सिंह के नेतृत्व में हुआ। हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने विकास भवन तक मार्च किया। कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता जरूरी बताई। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताते हुए साफ समाधान की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र में अहम हैं और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में हुमायूं बेग, वसीम अकरम, मोहम्मद हनीफ, शरीक, सलीम, शाहिद समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। उन्होंने आंदोलन जारी रखने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User