ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:कानपुर देहात के झींझक में हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Oct 08, 2026 - 15:12
0
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:कानपुर देहात के झींझक में हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
कानपुर देहात में झींझक के सुभाष नगर निवासी 52 वर्षीय शिवनरेश की गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। सूचना मिलने पर झींझक चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देखिए 2 तस्वीरें- झींझक रेलवे स्टेशन के पास हादसा शिवनरेश पुत्र सोनेलाल झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अक्षयवट के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान अप लाइन पर खंभा नंबर 1081/17-19 के बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए। स्टेशन मास्टर ने मंगलपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। झींझक चौकी इंचार्ज मोहनवीर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। परिजनों को सूचना मिलते ही पत्नी कस्तूरी देवी और बेटे शिवम, सौरभ व ऋषभ गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा बताया गया कि शिवनरेश रोज सुबह-शाम टहलने जाते थे। आशंका है कि वह ट्रैक पार कर खेतों में धान की फसल देखने गए होंगे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User